मुरादाबाद- मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में मनचलों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर छेडछाड की। महिला ने जब विरोध किया तो मनचलों ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि की महिला 70 प्रतिशत जल चुकी थी, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में रैफर किया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि ये घटना 7 अक्टूबर की है। जिस समय महिला के साथ ये दरिदंगी की गई उस समय उसके दो मासूम बच्चे भी घर में थे। महिला का आधा से ज्यादा शरीर जल चुका था। और इतने दिनों तक महिला जिंदगी की लड़ाई
लड़ती रही लेकिन आज महिला की मौत हो गई।