भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे आज काशी दौरा पर रहेंगे। भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे के दौरे से जुड़ी खास बातें-
10:45 पर भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
11:20 बजे सड़क मार्ग से होते हुए ताज होटल पहुंचे।
12:30 बजे शेरिंग तोबगे सारनाथ म्यूजियम जाएंगे।
3:30 बजे शेरिंग तोबगे दोबारा सारनाथ चैखंडी स्तूप जाएंगे।
4:30 बजे मूलगंध कुटीर बिहार और बोधी वृक्ष जाएंगे।
5:05 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दरबार में मथ्था टेकने जाएंगे।
और शाम को शेरिंग तोबगे दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे।
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे शनिवार को सुबह 9 बजे बाबतपुर रवाना होंगे और वहां से शेरिंग तोबगे गया जाएंगे।