प्रमापगढ़- कंधई थाने के अमसौना गांव में एक जमीनी विवाद के चलते एक सिपाही ने महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। महिला का नाम सुशीला सरोज है, जिसकी पांच बीघा जमीन को हथियान के लिए सिपाही ने सुशीला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सिपाही जौनपुर जनपद के मुंगरा बादशाह पुर थाने में तैनात है। पी़डि़त महिला का कहना है कि सिपाही उसकी पूरी संपत्ति अपने नाम करवा ली और अब उसकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इस घटना के बाद से आरोपी सिपाही फरार हो गया है। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।