नई दिल्ली. केंद्र सरकार के कानून को केरल में कांग्रेस नेताओं ने खुली चुनौती दी है। मोदी सरकार ने पशु बाजार में बूचड़खानों के लिए जानवरों को खरीदने और बेचने पर रोक लगा दी है। केरल में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया है। कानून के खिलाफ केरल के सीएम ने पीएम को पत्र भी लिखा है।
गाय काटने का लगा आरोप
- केंद्र सरकार के कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस सदस्यों पर गाय काटने का आरोप लगा था।
- केरल के बीजेपी अध्यक्ष ने कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
- बीजेपी के मुताबिक गाय काटने वाले लोग कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। वे धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
- सोशल मीडिया पर गाय काटते हुए सभी फोटोज वायरल हो गए। कई राज्यों में इसका विरोध होने लगा।
- कांग्रेस पार्टी की निंदा की जाने लगी। बीजेपी ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस जानबूझकर ऐसा कर रही है।
- बीजेपी की ओर से जो वीडियो शेयर किया गया है। उसमें आरोपी कांग्रेस सदस्य मोदी विरोधी नारे भी लगा रहे हैं।
इसलिए बैकफुट पर आ गई कांग्रेस
- केरल में बीजेपी की ओर से विरोध करने के बावजूद भी कांग्रेस सदस्य मानने को तैयार नहीं थे।
- गाय काटने का मामला तूल पकड़ने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सामने आना पड़ा।
- उन्होंने इस घटना की निंदा की। साथ ही कहा कि "कल केरल में जो भी हुआ वह विचारहीन और क्रूर था।
- 'यह मेरे और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए ही अस्वीकार्य है. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।'
- राहुल गांधी के ट्वीट आने के बाद कांग्रेस के कई प्रवक्ता भी सामने आ गए। वे भी पार्टी के बचाव में जुट गए।
- हालांकि, बीजेपी की ओर से भी ट्वीट कर आरोपियों पर एक्शन लेने की बात कही गई।
किया गया सस्पेंड
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी कांग्रेस सदस्यों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
- गाय काटने का आरोप कांग्रेस पार्ट के यूथ विंग के सदस्यों पर लगा है।
- इसके बाद पुलिस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
- दबाव में आए कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह के लोगों की कांग्रेस को जरूरत नहीं है।
- उन्होंने कहा कि ''बछड़े का कत्ल करने के आरोपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया गया है''।